जगदलपुर/सुकमा. नक्सलियों का साहित्य बरामद किया गया था, जिसमें संगठन के बड़े लीडरों ने उन्हें हुए नुकसान का जिक्र किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि नक्सली बैठक में हर साल नुकसान और फायदे का आंकड़ा देखते हैं। कुछ माह पूर्व गोलापल्ली इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली साहित्य बरामद हुआ था। जिसमें जिक्र की गई जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। उसमें लिखा गया था कि इस साल जुलाई 16 से जुलाई 17 तक करीब 90 नक्सली मारे गए। सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने इस कथन की पुष्टि की है।