11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झीरम दोहराने की फिराक में माओवादी, अब इस राजनीतिक पार्टी को दी है खुली चेतावनी

यह खुलासा हाल ही में सरेंडर करने वाले 8 लाख के इनामी माओवादी वेट्टी रामा ने किया है। चुनाव का बहिष्कार करने की बात माओवादियों ने पहले ही कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 26 Sep 2018, 11:08 AM IST

राजनीतिक पार्टी को दी है खुली चेतावनी

झीरम दोहराने की फिराक में माओवादी, अब इस राजनीतिक पार्टी को दी है खुली चेतावनी

जगदलपुर. माओवादी बस्तर को एक बार फिर लाल करने की साजिश रच रहे हैं। प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव है, और पिछले बार झीरम की तरह इस बार भी वे बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इतना ही नहीं प्रदेश में 15 साल से चल रही भाजपा की सरकार में माओवादियों के लिए चलाए जा रहे अभियान को देखते हुए भाजपा नेताओं की हत्या के लिए सेंट्रल कमेटी ने आदेश जारी किया है। वहीं कांग्रेसी व सीपीआइ के नेताओं की सुनवाई जन अदालत में करने का फरमान जारी किया है। यह खुलासा हाल ही में सरेंडर करने वाले 8 लाख के इनामी माओवादी वेट्टी रामा ने किया है। चुनाव का बहिष्कार करने की बात माओवादियों ने पहले ही कर दिया है।

सड़क ठेकेदारों की है माओवादियों से सांठ गांठ
वेट्टी ने खुलासा करते हुए कहा कि राजनीतिक दल के नेता और ठेकेदार माओवादियों के संपर्क में रहते हैं, और जरूरत के हिसाब से मिलते हैं। वे ही संगठन को जरूरत की चीजें मुहैया भी करवाते हैं। लेकिन सबसे अधिक माआेवादियों की सांठ गांठ सड़क ठेकेदारों से रहती है।

पूर्व में सड़क ठेकेदारों से भारी रकम ली जाती थी
वेट्टी ने बताया कि पूर्व में सड़क ठेकेदारों से भारी रकम ली जाती थी। लेकिन पुलिसिया दबाव के बाद 2017 से ठेकेदारों ने माओवादियों से मिलने से मना कर दिया। अब उगाही नहीं हो पा रही है, तो सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों की हत्या करने का आदेश सीसी मेंबरों ने जारी किया है।

पढि़ए झीरम घाटी की पूरी घटना एक नजर में

कर्मा के साथ गाड़ी में अजय सिंह, सत्तार अली, विक्रम मण्डावी, मलकीत सिंह, चंद्रप्रकाश झाड़ी और कर्मा का एक गनमैन सवार था।

. चार बजे वे जीरम घाट पहुंचे।ोलियों की आवाज उन्हें सुनाई दी, लेकिन इसे उन्होंने समर्थकों की ओर से की जा रही आतिशबाजी समझा।

. अगले ही मोड़ पर 3-4 गोलियां कर्मा के वाहन में लगी।

. सभी वाहनों से उतकर जंगल में छिप गए। कर्मा अपने गनमैन के साथ वाहन के नीचे लेट गए।

. इसके बाद हथियार बंद माओवादियों की संख्या कम देखकर महेंद्र कर्मा के सुरक्षा कर्मियों ने फायरिंग की।
. शाम करीब साढे चार से पांच बजे बड़ी तादाद में माओवादी घाट से फायरिंग करते उतरे।

. महेन्द्र कर्मा ने दो बार माओवादियों को आवाज लगाई मत मारो बहुत मार चुके। हम लोग आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

. माओवादियों ने महेन्द्र कर्मा का नाम सुनने के बाद तुरंत फायरिंग बंद करते हुए उन्हें सड़क किनारे बंधक बनाया।

. कर्मा को बंदूक की बट से बेदम मारा। इसके बाद कांग्रेसियों को 50 मीटर दूर ले जाकर उल्टा लेटने को कहा और 10 मीटर आगे कर्मा को खड़ा कर दिया। इसके बाद कर्मा पर एके-47 का राउंड खाली कर दिया।