25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धान खरीदी घोटाला: 21 लाख रुपए का अवैध धान हुआ जब्त, आठ वाहनों को किया राजसात

Paddy Purchase Scam: धान खरीदी के दौरान संभाग भर के अलग-अलग केन्द्रों में समर्थन मूल्य का लाभ लेने की कोशिश हर साल होती हैं। धान खरीदी में 21 लाख 59 हजार 363 रुपए का अवैध धान जप्त किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 2 Feb 2023, 12:30 PM IST

धान खरीदी घोटाला

21 लाख रुपए का अवैध धान हुआ जब्त फ़ाइल फोटो

Paddy Purchase Scam : धान खरीदी के दौरान संभाग भर के अलग-अलग केन्द्रों में समर्थन मूल्य का लाभ लेने की कोशिश हर साल होती हैं। जिन्हे रोकने प्रशासन और पुलिस(Administration and Police) काम कर रही थीं। इस साल की अगर बात करें तो धान खरीदी के तीन में 21 लाख 59 हजार 363 रुपए का अवैध धान जप्त किया गया है।

कृषि उपज मंडी(Agricultural Produce Market) से मिली जानकारी के मुताबिक, धान के अवैध मामलों में 35 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें कुल 1368 क्विंटल 5 किलोग्राम चावल जप्त किया गया है। अधिकारियों का कहना हैं कि प्रकरणों की जांच चल रही है। अगर प्रकरण में व्यापारी सिद्ध होते हैं और समर्थन मूल्य(support price) का लाभ प्राप्त करने धान परिवहन करना सिद्ध पाया जाता है, तो पांच गुना मंडी शुल्क और 5000 समझौता शुल्क की राशि वसूल की जाएगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में उत्तरी सर्द हवाओं से लौटी 'गुलाबी ठंड', लुढ़का पारा, जानें अगले तीन दिनों के मौसम का हाल

आठ वाहनों को किया राजसात
धान के अवैध परिवहन करते हुए कुल 8 वाहनों को जप्त किया गया है। इन वाहनों को राजसात(Rajsat) करने की कार्रवाई की गई है। मंडी अधिनियम(market act) के तहत प्रकरणों में जांच होगी। उसके उपरांत मालिकों को वाहन सौंपा जाएगा।