जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में झालावाड़ के भवानी मंडी निवासी गंगाराम ने करीब तीन साल पहले स्थानीय सूरजमल जैन से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। इसकी एवज में गंगाराम ने सूरजमल के फार्म हाउस पर दो साल सात महीने काम किया और 1.80 लाख रुपए चुका दिए। आरोप है कि बाकी रकम के लिए सूरजमल घर आकर गंगाराम से गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। तंग आकर गंगाराम परिवार सहित बस्तर के ग्राम आसना आ गया और किराए के मकान में रहकर प्लास्टिक की कुर्सियां बेचने का धंधा करने लगा।