गौरतलब है कि भारत सरकार के द्वारा 25 जुलाई को अधिसूचना जारी करते हुए अधिक से अधिक संख्या में किसानों का बीमा करवाने निर्देशित किया गया था। इसके लिए कृषि विभाग के पास केवल 31 जुलाई तक समय था, महज 6 दिनों के भीतर ही हजारों किसानों का बीमा करवाने की चुनौती थी। इस समय किसान फसल रोपाई में व्यस्त होने की वजह से भी पंजीयन करवाने समितियों (PMFBY YOJNA) और सीएससी केन्द्र नहीं पहुंच पा रहे थे। ऋणी किसानों का पंजीयन तो जिला सहकारी बैंक के द्वारा कर दिया किया जाता है, लेकिन अऋणी किसानों के सीएससी सेंटरों के माध्यम से बीमा के लिए पंजीयन करवाना होता है। वहीं पोर्टल में विगत दो दिनों से सर्वर के अप-डाऊन होने से पंजीयन ऑनलाइन नहीं हो पा रहा था।