31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काले शीशे देख पुलिस ने रोक दी गाड़ी, चेकिंग के दौरान पुलिस के उड़े होश…

CG Crime News : आज नगरनार पुलिस ने एक कार में 7.76 लाख के गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 15 Dec 2023, 1:51 PM IST

police_nh.jpg

Crime News : आज नगरनार पुलिस ने एक कार में 7.76 लाख के गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उक्त गांजा तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ बॉर्डर पार करने के फिराक में था। नगरनार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक मारूति कार में गांजा की अवैध तस्करी किये जाने की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम धनपूंजी फॉरेस्ट नाका में वाहनों की जांचकी जा रही था।

इस दौरान श्रवण कुमार आयु 27 साल निवासी जालोर, राजस्थान को रोक कर उनकी कार की तलाशी लेने पर कुल 77.64 किलोग गांजा बरामद हुआ। उक्त गांजा की कीमती 7,76,400 रूपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त कार सहित तीन मोबाइल को जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : Breaking : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शहीद जवान को दिया कंधा, श्रद्धांजलि देते हुए भावुक

गुरु घासीदास जयंती पर 18 दिसंबर को रहेगा शुष्क दिवस

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने 18 दिसम्बर को गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर जिले में मदिरा दुकानों को बंद रखने के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। उन्होंने इस दिन जिले के देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, देशी मदिरा सीएस, विदेशी मदिरा एफएल, होटल बार को 17 दिसम्बर को समयावधि से 18 दिसंबर को पूरी तरह से बंद रखने का आदेश जारी किया है। साथ ही अवैध शराब के विक्रय पर समुचित नियंत्रण रखने के निर्देश जारी किए हैं।