गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव - यह गांव अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के साथ ही काफी अंदरूनी इलाका है, जिसकी वजह से आज भी यहां पर बुनियादी सुविधा गांव तक नहीं पहुंच पाई है। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भी नहीं बन पाया है, जिसकी वजह से बच्चे आंगनबाड़ी नहीं जाते हैं, और ना ही यहां के नवजात शिशु व गर्भवती माताओं को मिलने वाली योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना भी इस गांव से कोसों दूर है।