10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांजा तस्करों की हर चाल हो रही नाकाम, पुलिस से बचने अपना रहे ये नई – नई तरकीब

पुलिस ने 5 लाख 79 हजार के गांजे के साथ होंडा सिटी कार से चार लोगों को किया गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 5 Dec 2019, 3:59 PM IST

पुलिस ने 5 लाख 79 हजार के गांजे के साथ होंडा सिटी कार से चार लोगों को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने 5 लाख 79 हजार के गांजे के साथ होंडा सिटी कार से चार लोगों को किया गिरफ्तार।

जगदलपुर. आए दिन छत्तीसगढ़ के रास्ते हो रहे गांजा तस्करी पर रोक लगाने पुलिस चौकन्ना हो गई है। तोंगपाल पुलिस ने गांजा तरस्करी के चार आरोपियों को 97 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त गांजा की कीमत 5 लाख 79 हजार रुपए है। तस्करी के आरोपी अतुल पटेल, रमेश पटेल,रोहित कुमार पटेल व मिथलेश पटेल ओडि़शा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश लेकर जा रहे थे।

तोंगपाल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक क्रीम कलर होण्डा सिटी कार (डीएल 4 सीएबी 9108) वाहन में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा भरकर ओडिशा से सुकमा होते हुए जगदलपुर की ओर निकले हैं । पुलिस की टीम आरोपियों को पकडऩे के लिए रवाना हुई। उन्हें सुकमा की ओर से कार आती दिखी। जिसे घेराबंदी कर रोका गया।

कार में बैठे चार लोगों ने अपना नाम अतुल पटेल, रमेश पटेल, रोहित कुमार पटेल व मिथलेश पटेल बताया। यह सभी मध्यप्रदेश के रींवा के रहने वाले थे। जब पुलिस ने इनके कार की तलाशी शुरू की, तो कार के पीछे वाली डिक्की मेंं करीब पांच लाख का गांजा बरामद हुआ। तीन प्लास्टिक की बोरियों में गांजा भर कर ले जा रहे थे।

इस गांजा की कीमत 5 लाख 79 हजार 600 रुपए है। इसके साथ ही पुलिस होण्डा सिटी कार को जप्त किया। जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपए हैं। चारों आरोपियों को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

पकड़ाने के डर से अपना रहे ये तरकीब
गांजा तस्करी के लिए तस्कर नए नए तरकीब अपना रहे है। हाल में एक गांजा से भरा एम्बुलेंस कोंडागांव पुलिस ने पकड़ा था। स्थिति ऐसी थी की कोई भी नहीं कह सकता था की एम्बुलेंस में तस्करी चल रही है। तस्करी का मास्टर माइंड खुद ओक्सिजन मास्क लगए स्ट्रेचर में लेटा हुआ था। महंगे कार, एम्बुलेंस, ट्रक, आदि और भी बहुत ऐसे कई वाहनों का उपयोग कर तस्कर अपने घटना को अंजाम दे रहे हैं।

Click & Read More Chhattisgarh News.