
क्षतिग्रस्त कार
Jagdalpur Road Accident: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा(Jagdalpur Road Accident) हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार पुल से टकरा गई। इस जबरदस्त टक्कर की वजह से कार में भीषण आग लग गई। ऐसे में कार सवार युवकों ने खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस दुर्घटना में वे घायल भी हो गए। फिलहाल, पुलिस ने दुर्घटना में घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को वृन्दावन लॉन के आगे शिव मंदिर के पास पुल पर एक सड़क दुर्घटना(Jagdalpur Road Accident) की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि वहां एक कार बुरी तरह दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। कार पल से जा टकराई थी जिसमें भीषण आग भी लग गई थी। कार में सवार तीन युवक भी शीशा तोड़कर बाहर निकल आए थे।
फोम डालकर बुझाई आग
पुलिस ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। सबसे पहले तो उन्होंने कार में पानी डालकर आग बुझाने(Jagdalpur Road Accident) की कोशिश की। लेकिन आग नहीं बुझी। इसके बाद फोम डालकर आग बुझाई गई। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने कार को टोचन कर सड़क किनारे कराया।
तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा
दुर्घटनाग्रस्त कार(Jagdalpur Road Accident) किसी अमन वर्मा नाम के युवक की है। उसकी पत्नी का भाई और दो दोस्त कार लेकर निकले थे। तभी यह भीषण हादसा हो गया। फिलहाल, कार सवार कहां जा रहे थे और उनके नाम क्या हैं, यह जानकारी नहीं लगी है। जब पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि कार बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी इस वजह से चालक का पुल पर से नियंत्रण ही बिगड़ गया। इस वजह से कार रेलिंग से जाकर टकरा गई।
Published on:
4 Feb 2023, 4:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.