27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : कार में एक ही परिवार के थे 7 सवार, एक की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन घायल

सुकमा के तोंगपाल थाना का मामला, दिल दहला देगी यह घटना, उन्हें भी नहीं लगा कि अपने ही गृहग्राम पहुंचते ही होगा ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 3 Sep 2017, 10:35 AM IST

alto road accident

इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के करीब आधा दर्जन सदस्य गंभीर रूप से घायल भी हो गए है।

जगदलपुर.सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र में रविवार की अलसुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें एक ही परिवार के करीब 7 सदस्य सवार थे। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। शेष सभी घायलों को विशाखापटनम रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह परिवार रायपुर से अपने निवास स्थान तोंगपाल की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के साथ आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि मौके पर एक महिला सदस्य की मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन सदस्य घायल भी बताए जा रहे हैं।

Read More : जिस पद को पाने के लिए किया था संघर्ष, उसी पद से जनप्रतिनिधि एक-एक कर दे रहे हैं इस्तीफा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह घटना रविवार की अलसुबह 5 बजे की है। इस दौरान तोंगपाल निवासी यह परिवार अपने कुछ काम से रायपुर गए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान अपने ही गृहग्राम में ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। इस घटना में मानस लाल बाघमार की बेटी राखी बाघमार 19 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More : Bastar Univercity : कंप्यूटर घोटाले मामले में बविवि के कुलपति सहित 3 पर केस दर्ज

आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल
इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के करीब आधा दर्जन सदस्य गंभीर रूप से घायल भी हो गए है। जिसमें संजय गोलछा -25, शांति गोलछा -35, पिंकी गोलछा - 32, विक्की गोलछा -27, हर्ष गोलछा - 12 व पुष्पा गोलछा 24 वर्ष गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद इन्हें जगदलपुर हास्पिटल में लाया गया था। जहां से घायलों की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को विशाखापटनम के लिए रिफर कर दिया है।

Read More : बेटियों ने कहा घर से बाहर निकलने में लगता है डर, मनचले करते हैं अश्लील हरकतें

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
घटना रविवार की अलसुबह 5 बजे की है। वहीं घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तोंगपाल थाना से पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

Read More : NH - 30 पर दौड़ रही थी मौत, बाइक सवार के खून से सड़क हुआ लाल