सुकमा . जिले के आला अधिकारी इन दिनों मैदानी इलाकों का भ्रमण कर रहे हैं, विकास कार्य व शासकीय योजनाओं के द्वारा संचालित स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूल व्यवस्थाएं, आश्रम शालाओं की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है, ताकि यहां पर जो समस्या है उन समस्याओं का निराकरण हो सके। लगातार आ रही शिकायतों के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सतत मॉनिटरिंग कर मूलभूत सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके फलस्वरूप जिले में चल रही मूलभूत सुविधाओं की जमीनी हकीकत व इन कार्यों का किस प्रकार से क्रियान्वयन किया जा रहा है, और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
जहां किसी भी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर हरिस एस. द्वारा समय-समय पर जिले के आला अधिकारियों को जिले में नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन इत्यादि सेवाओं की जांच परख करने के लिए मैदानी भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके परिपालन में जिले के विभाग प्रमुख नियमित रूप से मैदानी भ्रमण कर जिले वासियों को प्रदान की जा रही सेवाओं, व्यवस्थाओं, अधोसंरचना आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं।