विद्युत विभाग के द्वारा अनुपमा चौक में 11 केवी फीडर में सुधार और नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जाएगा। जिससे सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घण्टे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते रेसीडेंस कॉलोनी, डीआरडीओ, चित्रकोट रोड, गायत्री माता मंदिर, श्री बालाजी मन्दिर, बिनाका मॉल के आस-पास का क्षेत्र, गायत्री नगर, हिकमीपारा, मोती तालाब पारा, कांग्रेस भवन, अनुपमा टॉकीज, संजय मार्केट और आस-पास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।