
ऐसा क्या हुआ कि, बीच आमसभा में नाराज पार्षद ने सदन ने लहरा दिया काला कपड़ा
जगदलपुर. निगम की सोमवार को हुई आम सभा के दौरान मिनट बुक से छेड़छाड़ कर उनके कहे सवालों व उसके जवाबों के कुछ हिस्सों को शामिल नहीं करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने इसका ठीकरा अध्यक्ष शेषनारायण तिवारी पर भी फोड़ा था।
इस बार एक बार रामाश्रय सिंह ने यह मामला सदन में उठाया तो सदन में हंगाम मच गया। वे आगे बढ़े और अध्यक्ष व पार्षदों के बीच की खाली जगह पहुंचे और अपनी जेब से काला कपड़ा निकाला और इसे सदन में लहराते हुए कहा कि इस मामले पर उनका सदन के पार्षदों व अधिकारियों से विरोध रहेगा। इतना इसी बीच अध्यक्ष शेष नारायण तिवारी ने दखल दिया और पार्षद की इस प्रदर्शन को गलत ठहराते हुए पूर्व में उनके उपर लगाए गए आरोप के लिए खेद प्रकट करने को कहा। रामाश्रय भी अड़ गए। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए खेद प्रकट करने को कहा। तब कहीं जाकर सामान्य सभा सचिव ने इसे त्रुटि बताते हुए खेद प्रकट किया। इसके बाद पार्षद
रामश्रय सिंह ने अध्यक्ष से खेद प्रकट किया और तब कहीं जाकर सामान्य सभा की कार्रवाई आगे बढ़ी।
शर्मनाक : 48 में सिर्फ 5 पार्षदों ने नहीं लगाए सवाल
गौरतलब है कि आम सभा एक प्रकार से निकाय सरकार का एेसा सदन हैं जहां वार्डों के चुने हुए प्रतिनिधि अपने इलाके में आ रहीं समस्याओं के और उसके निदान को लेकर सवाल करते हैं। लेकिन वे कितने जागरूक हैं इसकी जानकारी इसी से लग जाती है कि शहर के 48 पार्षदों में सदन में सिर्फ 5 पार्षदों ने सवाल लगाए थे। हालांकि इसके पीछे कुछ पार्षदों ने सहीं जवाब नहीं मिलने का तर्क जरूर रखा लेकिन जनता के पैसों का और उनकी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि सदन में सवाल नहीं करेंगे तो कहां करेंगे। और उनका निदान कैसे होगा। इधर सामान्य जनों के मसले पर कोई ठोस बात नहीं हो सकी।
डिमरापाल-महारानी अस्पताल नि:शुल्क बस सेवा का प्रस्ताव
सदन में शेष नारायण तिवारी ने शासन के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि डिमरापाल-महारानी अस्पताल के बीच नि:शुल्क बस सेवा शुरू की जानी है। इस पर दो बसों को चलाए जाने पर ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया। इससे पेशेंट को आने जाने में राहत तो मिलेगी ही साथ ही यह बस हर आधे घंटे में चलने के चलते दिन भर पेशेंटों को राहत मिलेगी।
शौचालय की जांच के लिए 4 माह पहले बनी थी कमेटी
सदन में पार्षद ने शहर के 3500 शौचालयों की गुणवत्ता की जांच के लिए बनी कमेटी के काम की जानकारी मांगी। जवाब देने आए कमेटी के अध्यक्ष ईई एसबी शर्मा ने गोल मोल जवाब दिया। तो पार्षद भड़क गए और पूछा कार्रवाई में क्या किया। इसके बाद उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अब तक कोई जांच नहीं हुई है। अब शुरू की जाएगी।
संजय मार्केट में माफिया सक्रिय, तीन लाख में सड़क
पार्षद रामाश्रय सिंह ने सदन में संयज मार्केट में माफियाओं के सक्रिय होने का सवाल उठाया और कहा कि यहां सड़क पर दुकान अस्थायी दुकान लगाने के लिए भी लाखों रुपए लोग वसूल कर रहे हैं। इससे इमानदारी से काम करने वालों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। इस पर जांच कर कार्रवाई करने की बाद निगम के जिम्मेदार अधिकारी व महापौर ने कही।
अटल आवास मसले पर दर्ज हो एफआइआर
पूर्व आयुक्त राहुल वेंकट के कार्यकाल में हुई कार्रवाई को लेकर एक साल होने को आए लेकिन अब तक इसमें कार्रवाई नहीं हुई है। सदन में कालीपुर के अटल आवास मामले में 17 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का मामले पर दबाव बनाने की बात कही गई। वहीं स्वालंबन योजना के तहत 30 अपात्रों के दुकानों के आबंटन भी निरस्त करने के आदेश दिए गए हैं।
आज से मांस विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई
शहर में अलग अलग इलाकों में मांस बिकने के मामले को लेकर कार्रवाई करने के सवाल पर आयुक्त ने प्रभारी को फटकार लगाते हुए कहा कि कार्रवाई कर पाओगे की नहीं। इसके बाद उन्होंने आश्वस्त किया कि मंगलवार से इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
अवैध रूप से कब्जा कर रखे दुकानों पर होगी कार्रवाई।
फर्जी निकले हस्ताक्षर, सदन से वॉक आउट
गत सामान्य सभा में फर्जी हस्ताक्षर का मामला उठने पर इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई थी। जिसने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी। सोमवार को सदन में बताया कि जांच रिपोर्ट में हस्ताक्षर फर्जी है। इसके बाद विपक्ष ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया और उन्होंने वॉक आउट कर दिया और एफआइआर दर्ज कराने निकलने लगे । मामला को बढ़ता देख पार्षद राजेश चौधरी सामने आए और उन्होंने गलती स्वीकारी और इसके लिए माफी मांगी। इसके बाद पार्षदों ने माफ करते हुए कहा कि यह गलती आखिरी है। गौरतलब है कि मनीषा साव लंबे समय से सदन से गायब थी, बावजूद इसके अटेंडेंस डायरी में उनकी हस्ताक्षर मौजूद थे। सदन में मामला उठने के बाद जांच टीम बनाई गई थी।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
17 Jul 2018, 12:32 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़




