13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आत्मसमर्पण के लिए चिल्लाते रहे जवान, नक्सलियों ने नहीं सुनी बात, पढि़ए मुठभेड़ की एक एक जानकारी

पुलिस नक्सली मुठभेड़ 03 माओवादी ढेर, मौके से एक 303 रायफल सहित 02 भरमार, नक्सल सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 20 Oct 2018, 2:53 PM IST

03 माओवादी ढेर

आत्मसमर्पण के लिए चिल्लाते रहे जवान, नक्सलियों ने नहीं सुनी बात, पढि़ए मुठभेड़ की एक एक जानकारी

जगदलपुर. थाना मिरतुर क्षेत्रान्तर्गत मदपाल, बेचापाल एरिया में प्लाटून नम्बर 13 लोकल प्लाटून डीव्हीसी चन्द्रन्ना एवं सदस्यों की उपस्थित की सूचना पर थाना मिरतुर से डीआरजी बीजापुर का बल नक्सली अभियान पर दिनांक 18/10/2018 को रवाना हुई थी ।

अभियान के दौरान दिनांक 20/10/2018 को ग्राम मदपाल के जंगल में नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से नक्सलियों की तरफ से फायरिंग हुई। पुलिस ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए आवाज देते रहे लेकिन नक्सलियों नक्सलियों की फायरिंग नहीं रूक रही थी। बाद फायरिंग रूकने पर सर्च करने पर घटनास्थल में 03 पुरूष वर्दीधारी माओवादियों शव बरामद किया गया । इसके अलावा कई अन्य के मारे जाने की संभावना पुलिस जता रही है। मौके से 01 नग 303 रायफल, जिंदा राउण्ड एवं 02 भरमार बंदूक बरामद हुआ। इसके अलावा आसपास के सर्च पर पिटठू, टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, नक्सली साहित्य, वर्दी, गन पावडर, खाली खोखे, दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया ।

शिनाख्तगी की कार्यवाही की जा रही है
मारे गये नक्सलियों में एक जनताना सरकार अध्यक्ष बेचापाल, व अन्य कुतुलंका मिलिशिया कमाण्डर व मदपाल मिलिशिया कमाण्डर होना पता चला है। शिनाख्तगी की कार्यवाही की जा रही है।