नॉन गेमिंग एप वर्ग में डाउनलोडिंग के मामले में टिकटॉक, फेसबुक और इंस्टाग्राम सरीखे मशहूर एप को भी पीछे छोड़ रहा है। 150 से अधिक मार्केट में उपलब्ध टिकटॉक 61.4 करोड़ डाउनलोड के साथ इस साल का तीसरा सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला नॉन-गेमिंग एप है। सूची में पहले स्थान पर व्हाट्सएप है, जिसके दुनियाभर में 70.74 करोड़ इंस्टॉलेशन किए गए हैं। वहीं, फेसबुक मैसेंजर एप 63.62 करोड़ बार डाउनलोडिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। इसी सूची में 58.7 करोड़ डाउनलोड के साथ फेसबुक एप चौथे स्थान पर है। वहीं इंस्टाग्राम 37.62 करोड़ डाउनलोड के साथ पांचवें स्थान पर है। गौरतलब है कि टिकटॉक ने इसी साल फरवरी में 100 करोड़ डाउनलोड के आंकड़े को पार किया था। इसके अलावा टिकटॉक ने नौ महीनों में 50 करोड़ डाउनलोड के आंकड़ों को भी छुआ है। टिकटॉक की लोकप्रियता से फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी नहीं बच पाएं हैं। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार मार्क जुकरबर्ग का टिकटॉक पर सीक्रेट अकाउंट है। हालांकि इस अकाउंट पर कोई पोस्ट नहीं है, लेकिन उनके 4000 से अधिक फॉलोवर जरूर हैं।