10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
आखिर कैसे पहुंचा तीसरी मंजिल पर अजगर
Play video

आखिर कैसे पहुंचा तीसरी मंजिल पर अजगर

आम तौर पर माना जाता है कि अजगर जंगल-झाड़‍ियों में ही पाए जाते हैं और ऊंचाई वाली जगहों पर नहीं चढ़ते, लेकिन गुरुग्राम में करीब 10 फुट लंबा अजगर पॉश इलाके में फ्लैट की तीसरी मंजिल से बरामद किया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Prabhat K Sharma

•

Updated: 12 Sep 2018, 9:42 PM IST

यह डीएलएफ 5 के एक फ्लैट में मिला, जहां से वन्‍यजीवकर्मियों ने इसे बाहर निकाला और फिर अरावली के जंगलों में छोड़ आए।गुरुग्राम के पॉश इलाके DLF 5 के फ्लैट से बरामद 10 फुट लंबे अजगर का वजन भी 11 किलोग्राम के आसपास बताया जा रहा है, जबकि इसकी उम्र करीब 10 साल बताई जा रही है। वन्यजीव कर्मियों को रविवार देर रात करीब 11 बजे फ्लैट के भीतर सांप की मौजूदगी को लेकर जानकारी मिली थी। वन्यजीवकर्मी जब वहां पहुंचे तो उन्‍होंने अजगर को लिविंग रूम के एक कोने में दुबका पाया। इसके बाद उसे विभिन्‍न उपकरणों की मदद से काबू में करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह किचेन की तरफ भाग गया। करीब 15 मिनट की मशक्‍कत के बाद इसे पकड़ा जा सका और वन्‍यजीवकर्मी इसे अरावली के जंगलों में छोड़ आए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़