17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12वीं विज्ञान वर्ग का परिणाम: पिता का भी हाथ बंटाया, पढ़ाई में भी नाम रोशन

राजधानी के छात्र-छात्राओं ने 90-95 फीसदी से अधिक नंबर हासिल किए हैं। सभी सफल छात्र डॉक्टर, इंजीनियर,अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Priyanka Yadav

•

Updated: 24 May 2018, 1:46 PM IST

Jaipur News

12वीं विज्ञान वर्ग का परिणाम: पिता का भी हाथ बंटाया, पढ़ाई में भी नाम रोशन

जयपुर . राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को जारी परिणाम में राजधानी के छात्र-छात्राओं ने 90-95 फीसदी से अधिक नंबर हासिल किए हैं। सभी सफल छात्र डॉक्टर, इंजीनियर,अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। यों तो इन्होंने 98 फीसदी तक अंक हासिल किए है, लेकिन ये एेसे होनहार है, जिन्होंने अभावों की जिंदगी जीते हुए अच्छे अंक हासिल किए हैं। ये दूसरों के लिए मिसाल हैं।

रंगाई में हाथ बंटाता है अबरार
94.80 प्रतिशत अंक

रामगढ़ मोड़ निवासी मोहम्मद अबरार के पिता मो. इस्लाम कपड़े रंगाई का काम करते हैं। वे महीने में मुश्किल से 10 हजार रुपए कमा पाते हैं। अबरार भी पढ़ाई करने के साथ पिता का हाथ बंटाता है। उसके दो छोटे भाई-बहन हैं। अबरार डॉक्टर बनना चाहता है और पीएमटी की तैयारी कर रहा है। अबरार का कहना है कि अभी उसके रोजे चल रहे हैं और अल्लाह से अच्छे नंबर की ही दुआ की थी, जो कबूल हुई।

पिता बेचते हैं सब्जी, सूरज दृष्टिबाधित
अंक: 92.60 फीसदी

सांगानेर स्थित निजी स्कूल के छात्र सूरज प्रकाश सैनी एक आंख से दृष्टिबाधित है। इसके बावजूद उसने अपनी कमजोरी को ताकत बनाया और यह लक्ष्य हासिल किया। उसके पिता बाबू लाल सैनी टोंक फाटक के पास सब्जी बेचते हैं। उसने यह अंक हासिल कर अपने माता-पिता का सपना पूरा किया है। सूरज ने हाल ही जेईई मेंस परीक्षा पास की थी और अभी जेईई एडवांस की परीक्षा दी है। वह बड़ा होकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है।

खेती में पिता की मदद करता है मुकुट
अंक: 92.40 फीसदी

सांगानेर के निजी स्कूल में पढऩे वाले मुकुट गुर्जर के पिता किसान हैं और वह भी उनकी खेती में मदद करता है। पूरा परिवार खेती पर ही निर्भर है। मुकुट ने बताया कि उसके पिता की इच्छा है कि वह बड़ा होकर इंजीनियर बने। इसके लिए उसने 10वीं कक्षा के बाद साइंस मैथ्स ली और पढ़ाई शुरू की। हाल ही में उसने जेईई मेंस एग्जाम क्लियर किया है और वह आइआइटी में दाखिला लेना चाहता है।