10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का तबादला व पदस्थापन, देखें पूरी सूची

राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला एवं एपीओ चल रहे 6 अधिकारियों का पदस्थापन किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 6 Jun 2018, 8:05 AM IST

Transfer

Transfer

जयपुर। राज्य सरकार ने मंगलवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला एवं एपीओ चल रहे 6 अधिकारियों का पदस्थापन किया है।

कार्मिक विभाग के आदेश के तहत पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा में चल रहे अनिल कुमार अग्रवाल को राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव, मीनाक्षी मीणा को श्रीमाधोपुर में सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (फास्ट ट्रेक), महावीरप्रसाद नायक को कपासन में सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (फास्ट ट्रेक), अजयकुमार आर्य को जहाजपुर में सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (फास्ट ट्रेक), करतार सिंह को सांचोर में सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (फास्ट ट्रेक) व जेपी बैरवा को भीलवाड़ा में सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (फास्ट ट्रेक) पद पर लगाया गया है।

तबादले के बाद डॉ. राष्ट्रदीप यादव को बीकानेर नगर सुधार न्यास में सचिव, सत्यप्रकाश कस्वां को सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट जयपुर शहर-2, रीना को श्रीगंगानगर में सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (फास्ट ट्रेक), छोटूलाल शर्मा को चौहटन में सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (फास्ट ट्रेक), ज्योति मीण को फागी में सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (मुख्यालय), शारदा चौधरी को बीकानेर में सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (फास्ट ट्रेक) व अनीता कुमारी खटीक को दौसा में सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (मुख्यालय) पद पर लगाया गया है।

तीन आरएएस एपीओ
आरएएस अधिकारी नीलिमा तक्षक, अनिता चौधरी व पंकज शर्मा को आगामी आदेश तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। इस दौरान तीनों अधिकारी कार्मिक विभाग में उपस्थिति देंगे।

41 आइएएस अधिकारियों को वेतन वृद्धि
राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 से 2014 तक के बेच के 41 अधिकारियों को अग्रिम वेतनवृद्धि का लाभ देते हुए मूल वेतन में बढ़ोतरी कर दी है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभागीय परीक्षा पास करने के आधार पर 2007 बैच के 3, 2008 बैच के एक, 2010 बैच के 4, 2011बैच के 7, 2012 बैच के 7, 2013 बैच के 9, 2014 बैच के 10 अधिकारियों को अग्रिम वेतन वृद्धि का लाभ दिया गया है, जिसका एरियर के रूप में भुगतान किया जाएगा।