30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Good News: इंसान को बचाने में पीछे रहते हैं लोग, यहां पशुओं को बचाने आग में कूद गई मासूम

Rajasthan Good News: जैसे-जैसे शहरों का आकार बढ़ रहा है, व्यावसायिकता के बढ़ते कदम के साथ आम आदमी की एक-दूसरे के प्रति संवेदनाएं लगभग खत्म होती जा रही हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 2 Jun 2023, 1:27 PM IST

Jaipur Govindgarh News

Jaipur Govindgarh News

Rajasthan Good News: आजकल बड़े शहरों में लोगों की संवेदनाएं धीरे-धीरे कम होती जा रही हैं। जैसे-जैसे शहरों का आकार बढ़ रहा है, व्यावसायिकता के बढ़ते कदम के साथ आम आदमी की एक-दूसरे के प्रति संवेदनाएं लगभग खत्म होती जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ एक छोटी सी बच्ची के दिल में जानवरों के प्रति प्यार इस कदर उमड़ा की उनको बचाने के चक्कर में खुद घायल हो गई।
यह मामला गोविन्दगढ के उपखंड की ग्राम पंचायत नसवारी में गुरुवार दोपहर का है, जहां खेल-खेल में बच्चों ने झोपड़ी में आग लगा दी। इस दौरान आग लगने के वक्त झोपड़ी के अंदर दो बकरी और उसके बच्चे थे। तभी उन बच्चों में से एक 14 वर्षीय बालिका हाफिजा पुत्री दीनू झोपड़ी में बकरी के बच्चे को बचाने के चक्कर में खुद झुलस गई लेकिन जानवरों को बचा लिया।

नसवारी के ग्राम विकास अधिकारी शंकर कीर ने बताया कि दीनू पुत्र नूरा निवासी नसवारी की झोपड़ी में आग लग गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद उपखंड अधिकारी सुशीला लाल मीणा व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आग लगने से दो बकरियां जल गई। एक भैंस व एक बकरी का बच्चा भी झुलस गया। वहीं 14 वर्षीय बालिका हाफिजा पुत्री दीनू झुलस गई। जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य गोविंदगढ़ में उपचार जारी है। बालिका की हालत में सुधार है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। मौका पर्चा पटवारी से तैयार करवाया जा रहा है। आग लगने से एक बालिका भी झुलस गई। ग्रामीणों ने बताया कि बालिका को बकरी के बच्चों से अधिक लगाव था। जैसे ही झोपड़ी में आग लगी, बालिका बकरी के बच्चे को बचाने के लिए झोपड़ी में पहुंच गई और आग की चपेट में आ गई।

सुशीला मीणा, उपखंड अधिकारी, गोविंदगढ़।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग