1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 साल की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी का होगा डीएनए टेस्ट, गुरुवार को अदालत में

पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे आरोपी का मांगा रिमांड। पीडि़ता ने पिछले दिनों सात माह की एक बच्ची को जन्म दिया था...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

vijay ram

•

Updated: 8 Feb 2017, 8:32 PM IST

girl rape case

girl rape case

नाहरगढ थाना इलाके में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस आरोपी का डीएनए टेस्ट करवाएगी।


पुलिस ने बुधवार को एससी एसटी मामलों के साथ ही पोक्सो एक्ट की विशेष अदालत के समक्ष अर्जी लगाते हुए आरोपी अजय सिंह का पुलिस रिमांड मांगा। जज पूनम दरगन ने पुलिस की अर्जी को मंजूर कर आरोपी का एक दिन का रिमांड देते हुए उसे 9 फरवरी को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।

Read: नाबालिग के मां बनने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, परिवार के साथ रैंट पर रहता था

पुलिस ने बताया कि आरोपी को शिनाख्त परेड के लिए कोर्ट के आदेश से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। पीडिता ने आरोपी की पहचान कर ली है। अब आरोपी का डीएनए टेस्ट करवाने के लिए इसका सेंपल लिया जाना है। ऐसे में आरोपी का रिमांड मांगा।


पुलिस ने पीडिता के पिता की रिपोर्ट के बाद अजय सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के साथ ही दुष्कर्म की धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीडि़ता ने पिछले दिनों सात माह की एक बच्ची को जन्म दिया था। तब जाकर घरवालों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।