30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली जा रहे हैं…जीतकर आना है…राजस्थान कभी पीछे नहीं रहा

गणतंत्र दिवस परेड और प्रधानमंत्री रैली के लिए प्रदेश के 167 कैडेट का चयन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamlesh Agarwal

•

Updated: 30 Dec 2022, 10:49 PM IST

167 cadets of the state selected for Republic Day parade and Prime Minister's rally

167 cadets of the state selected for Republic Day parade and Prime Minister's rally

जयपुर। दिल्ली जा रहे हैं...जीतकर आना है...ध्यान रहे राजस्थान कभी पीछे नहीं रहा है इसी संदेश के साथ एनसीसी राजस्थान के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर ललित कुमार जैन ने 116 कैडेट्स को शुभकामनाएं दी। इन कैडेट्स को राजस्थान के 65 हजार कैडेट्स में सेे चुना गया है। इसी के साथ 51 छात्राओं का बैंड भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा। चयनित कैडेट्स एक माह तक दिल्ली में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगे।

डीडीजी एनसीसी एयर कमोडोर जैन ने बताया कि इसके लिए कोटा, जयपुर, जोधपुर एवं उदयपुर एनसीसी मुख्यालय में प्रारंभिक चयन प्रक्रिया को अपनाया गया। जिसके बाद कर्नल जितेन्द्र कुमार शौर्य चक्र, कमान अधिकारी ग्रुप कैप्टन नीरज अम्बा व अन्य अधिकारियों ने मिलकर एक माह तक के प्रशिक्षण के आधार पर 116 कैडेट्स का चयन किया। इसमें राजस्थान के सीनियर डीविजन एवं जूनियर डीविजन के कैडेट्स हैं जिसमें 24 गर्ल्स कैडेट भी शामिल हैं। दिल्ली में कैडेट्स गार्ड ऑफ ऑनर, कर्त्तव्य पथ परेड, प्रधानमंत्री रैली तथा अपनी सेनाओं से संबंधित विशिष्ट गतिविधियों युद्ध क्षेत्र में कार्रवाई, एयरोमॉडलिंग में रिमोट कंट्रोल उड़ान, विभिन्न वायुयानों के लघु प्रारूप् बनाना, नौसेना के कैडेटों द्वारा विभिन्न जलयानों के लघु प्रारूप बनाने जैसी प्रतियोगिताएं शामिल है। इसके साथ प्रथम राजस्थान आर एण्ड वी स्क्वाड्रन एनसीसी, बीकानेर के 5 कैडेट घुड़सवारी प्रतियोगिता में भाग लेगें।

प्रदेश की संस्कृति का प्रदर्शन

कमान अधिकारी कर्नल हरीस्वर सिंह के नेतृत्व में कैडेट्स शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली शिविर के दौरान कैडेट्स अपने नृत्यों एवं गीतों के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध संस्कृति का परिचय करायेंगे। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष एवं एनसीसी महानिदेशक से मिलेंगे।

वॉरशिप विक्रमादित्य का मॉडल

राजस्थान निदेशालय की एनसीसी नेवी से शिप मॉडलिंग टीम रिपब्लिक डे कैंप में देश के सबसे बड़े युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य का मॉडल प्रर्दशित करेगी। कैडेट स्वाति राठौड़, कुणाल सिंह पवार और अमन की टीम दिल्ली जा रही है। विक्रमादित्य भारत का सबसे बड़ा युद्धपोत है यह एक एयरक्राफ्ट केरियर है। यह युद्धपोत 30 से 36 एयरक्राफ्ट कैरी कर सकता है। प्रशिक्षक राजीव दवे ने बताया कि करीब तीन माह में एनसीसी कैडेट्स ने इसके मॉडल को तैयार किया है। वॉरशिप पर फाइटर एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर के मॉडल भी लगाए हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग