1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Rashifal 23 September 2020 – वृष,मिथुन सहित इन आठ राशियों के लिए धन लाभ के योग, दो राशियों के लोगों को मिलेगा भरपूर प्यार

23 सितंबर को आयुष्मान, महालक्ष्मी और सौभाग्य नामक शुभ योगों के प्रभाव से आठ राशियों के लिए धनलाभ होते दिख रहा है। दो राशियों के लोगों को प्रेम संबंधों में भी सितारों का भरपूर साथ मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज राहु मिथुन राशि से वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं जबकि केतु का गोचर वृश्चिक राशि में होने जा रहा है।
2 min read
Google source verification
23 September 2020 Ka Rashifal , Today Horoscope 23 September 2020

23 September 2020 Ka Rashifal , Today Horoscope 23 September 2020

जयपुर. 23 सितंबर को आयुष्मान, महालक्ष्मी और सौभाग्य नामक शुभ योगों के प्रभाव से आठ राशियों के लिए धनलाभ होते दिख रहा है। दो राशियों के लोगों को प्रेम संबंधों में भी सितारों का भरपूर साथ मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज राहु मिथुन राशि से वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं जबकि केतु का गोचर वृश्चिक राशि में होने जा रहा है।

मेष - कारोबार के मामले में आपके लिए दिन अच्छा है‌। नौकरी में भी आज बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में अच्छा समय बीतेगा। प्रेमी—प्रेमिका के लिए पैसा खर्च करने में आज बहुत चतुराई से काम लें।

वृषभ - आज व्यापार—व्यवसाय में लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। नौकरी में सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं‌। प्रेम संबंधों के लिहात से आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और वैवाहिक जीवन के लिए भी दिन अनुकूल है।

मिथुन - आज कारोबार में आपको पैसा मिलेगा। नौकरी में सभी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी—प्रेमिका के संबंध में आज अपनी बातें किसी से शेयर नहीं करें। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिता सकते हैं।

कर्क - आज आपके कारोबार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरी में कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। प्रेमी—प्रेमिका और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और गहरे हो सकते हैं। नए प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी‌।

सिंह - कारोबार में मेहनत के अनुपात में लाभ भी मिलेगा। नौकरी में आज आपका मन फालतू कामों में ज्यादा रहेगा। आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी की कमी का एहसास होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

कन्या - आज आपका किसी से वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी और कारोबार में आज पूरी सफलता मिलेगी। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। पारिवारिक जिम्मेदारी का कोई भी कार्य जरूर पूरे करें।

तुला - कारोबार में आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं‌। नौकरी में अधूरा काम आज पूरा हो जाएगा। आज प्रेम संबंधों में दरार पड़ सकती है, सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ दिन आनंद और उल्लास में बीतेगा।

वृश्चिक - कारोबार में कोई पुरानी दिक्कत दूर होगी। नौकरी में कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है‌। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं‌। वे आपको आर्थिक मदद भी कर सकते हैं।

धनु - व्यापारिक कामकाज में रुकावटें आने से अचानक आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं‌। आज आपको नौकरी से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक सुख भी प्राप्त होंगे।

मकर - कारोबार में आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है।

कुंभ - व्यापार—व्यवसाय में आज आपको अचानक खासा पैसा मिल सकता है। नौकरी के लिए दिन अच्छा नहीं है इसलिए आलस्य से बचें। प्रेम संबंधों के लिए भी स्थितियां अधिक अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन को लेकर लापरवाही न करें‌।

मीन - कारोबार और नौकरी में आज आप अपने जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें। किसी से झगड़ा न हो जाएं इसका ध्यान रखें। प्रेमी—प्रेमिका और जीवनसाथी के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा।