
26 september 2020 Ka Panchang , Panchang 26 september 2020
जयपुर. आज अधिक मास आश्विन के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि शाम 7 बजे तक रहेगी। चन्द्रमा दिन-रात मकर राशि पर संचार करेगा। साथ ही शाम 7 बजकर 26 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। यह विदेश जाने या दूर का प्रवास सफल होने का नक्षत्र कहा जाता है। देर रात 12 बजकर 29 मिनट पर सूर्यदेव हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा शाम 7 बजकर 26 मिनट तक रवि योग रहेगा। आज शनिदेव की पूजा—दर्शन कर उनकी प्रिय वस्तुओं का दान करें। इससे शनि संबंधी कष्ट दूर होंगे।
आज का पंचांग
आश्विन शुक्ला दशमी शनिवार विक्रम सम्वत् 2077।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 11, सफर 08 हिजरी 1442 ।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः।
दशमी तिथि सायं 07 बजे तक उपरान्त एकादशी तिथि का आरंभ।
उत्तराषाढ़ नक्षत्र सायं 07 बजकर 26 मिनट तक उपरान्त श्रवण नक्षत्र का आरंभ
अतिगण्ड योग सायं 07 बजकर 47 मिनट तक उपरान्त सुकर्मा योग का आरंभ।
तैतिल करण प्रातः 06 बजकर 52 मिनट तक उपरान्त वणिज करण का आरंभ।
चन्द्रमा दिन-रात मकर राशि पर संचार करेगा।
आज के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।
अमृत काल दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से 2 बजकर 27 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 3 बजे तक।
रवि योग सुबह 6 बजकर 12 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट तक। फिर रात में 12 बजकर 45 मिनट से सुबह 6 बजकर 12 मिनट तक।
गोधूलि बेला शाम को 6 बजकर 1 मिनट से 6 बजकर 25 मिनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 24 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्त :
गुलिक काल सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक।
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक।
दिशा शूल पूर्व दिशा
Published on:
26 Sep 2020, 7:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.