28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Panchang 27 september 2020 : नई नौकरी की ज्वाइनिंग, धार्मिक आयोजन के लिए शुभ योग

आज अधिक मास आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी और रविवार का दिन है। आज पद्मिनी एकादशी व्रत है. चंद्रमा आज द‍िन-रात मकर राशि पर संचार करेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शाम 7 बजकर 21 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। नई नौकरी की ज्वाइनिंग, घर में धार्मिक आयोजन के लिए यह शुभ योग है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 27 Sep 2020, 6:20 AM IST

27 september 2020 Ka Panchang , Panchang 27 september 2020

27 september 2020 Ka Panchang , Panchang 27 september 2020

जयपुर. आज अधिक मास आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी और रविवार का दिन है। आज पद्मिनी एकादशी व्रत है. चंद्रमा आज द‍िन-रात मकर राशि पर संचार करेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शाम 7 बजकर 21 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। नई नौकरी की ज्वाइनिंग, घर में धार्मिक आयोजन के लिए यह शुभ योग है.

वहीं रात 8 बजकर 50 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा रात 8 बजकर 50 मिनट से सोमवार सूर्योदय तक राज योग भी रहेगा| वहीं रात 8 बजकर 50 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज सूर्यदेव की पूजा करें और जरूरतमंदों की मदद करें।

आज का पंचांग
आश्विन शुक्ला एकादशी रविवार विक्रम सम्वत् 2077।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 12, सफर 09 हिजरी 1442।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः।
एकादशी तिथि सायं 07 बजकर 47 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ
श्रवण नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 50 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ।
सुकर्मा योग सायं 07 बजकर 21 मिनट तक उपरांत घृतिमान योग का आरंभ
वणिज करण प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।
चंद्रमा द‍िन-रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 म‍िनट से 12 बजकर 36 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से दोपहर 03 बजे तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 48 म‍िनट से 28 स‍ितंबर रात 12 बजकर 36 मि‍नट तक।
अमृत काल सुबह 09 बजकर 50 म‍िनट से 11 बजकर 31 म‍िनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 म‍िनट से 6 बजे तक।
यमगंड दोपहर 12 बजकर 12 म‍िनट से 01 बजकर 42 म‍िनट तक।
गुल‍िक काल दोपहर 03 बजकर 12 म‍िनट से 04 बजकर 41 म‍िनट तक।

दिशा शूल पश्चिम