31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Rashifal 27 September 2020 – नौ राशियों के लोगों को मिलेगा सितारों का साथ, सिंह राशि वालों के लिए यह सौगात लेकर आए सूर्यदेव

27 सितंबर को ग्रह स्थिति कुछ ऐसी है कि मन का स्वामी चंद्रमा पीड़ित हो रहा है। इस कारण कुछ लोगों को मानसिक तनाव जरूर होगा। ये लोग शिवपूजा कर चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोेमेश परसाई के मुताबिक 12 में से नौ राशि के लोगों को आज सितारों का साथ मिलेगा।
2 min read
Google source verification
27 September 2020 Ka Rashifal , Daily Horoscope 27 September 2020

27 September 2020 Ka Rashifal , Daily Horoscope 27 September 2020

जयपुर. 27 सितंबर को ग्रह स्थिति कुछ ऐसी है कि मन का स्वामी चंद्रमा पीड़ित हो रहा है। इस कारण कुछ लोगों को मानसिक तनाव जरूर होगा। ये लोग शिवपूजा कर चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोेमेश परसाई के मुताबिक 12 में से नौ राशि के लोगों को आज सितारों का साथ मिलेगा।

मेष राशि — आज आपको कारोबार में कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। नौकरी भी आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। वैवाहिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में उलझने कम हो सकती है।

वृष राशि- कारोबार में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में आज आपका रुझान काम की तरफ ज्यादा रहेगा। आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का व्यवहार आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

मिथुन राशि- कारोबार के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। नौकरी में आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेमी—प्रेमिका व जीवनसाथी के लिए आज का दिन अनुकूल है। दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा।

कर्क राशि - बिजनेस के लिए आज का दिन अच्‍छा रहेगा। नौकरी में आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से निजी समस्यायों को शेयर कर सकते हैं, इससे मन कुछ हल्का होगा।

सिंह राशि- भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। कारोबार काफी बढ़िया रहेगा। नौकरी में काम जल्द खत्म होगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। गंभीर मसले पर पार्टनर की राय अहम साबित होगी।

कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए उत्तम है। कारोबार में धनलाभ हो सकता है। नौकरी में आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। अपने रूठे हुए लवमेट या जीवनसाथी को मनाने के लिए आज उन्हें कोई चीज गिफ्ट करना बेहतर होगा।

तुला राशि - नौकरी, कारोबार और परिवार के लिहाज से आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबार के सिलसिले में आप नये लोगो से मिलेंगे और डील करेंगे। प्रेमी—प्रेमिका और जीवनसाथी के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि - आज बिजनेस में बड़ी डील मिल सकती है। नौकरी में आपका मन काम में लगा रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ रिश्तों में आज मजबूती आ सकती है. इनका आज पूरा सपोर्ट मिलेगा।

धनु राशि - आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस और नौकरी के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात का अवसर आ सकता है। आज जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

मकर राशि - काराबारियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। नौकरी करनेवालों का आज प्रमोशन हो सकता है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में कोई बडा सुख मिल सकता है।

कुंभ राशि - व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करनेवालों के काम की तारीफ हो सकती है। प्रेमी—प्रेमिका के व्यवहार से दिन खुशनुमा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

मीन राशि -आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज बिजनेस के लिए दिन शुभ है। नौकरी में काम कम समय में पूरा हो जाएगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव आने से खुशी का माहौल बना रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग