24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Murder: महिला से हुआ विवाद तो पति ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को दी दर्दनाक मौत, गले और पीठ में घोंप दिया पेचकस

Rajasthan Crime: दीनदयाल खुद की बाइक छोड़कर दोस्तों के साथ भाग छूटा। दीनदयाल को उसके दोस्त रात 11 बजे मालपुरा गेट स्थित कांटे पर छोड़कर चले गए और वहीं उसका शव मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 31 Jul 2025, 8:37 AM IST

गिरफ्तार तीनों आरोपी (पत्रिका)

Ward Boy Murder After Clash With Women: जयपुर के मालपुरा गेट थाना पुलिस ने एक महिला से हुए विवाद के बाद एक युवक की पेचकस घोंपकर हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्या के असली कारणों का पता लगाकर वारदात में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था वार्ड-ब्वॉय

एसीपी (सांगानेर) विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि हत्या का शिकार दीनदयाल बैरवा (26) भोजपुरा फागी का रहने वाला था। वह दो साल से सांगानेर स्थित कोहिनूर सिनेमा के पीछे पत्नी के साथ किराए से रह रहा था। वह दांतों के अस्पताल में वार्ड बॉय था। दीनदयाल 26 जुलाई सुबह करीब 9 बजे अस्पताल जाने की कहकर निकला था। अगले दिन शाम तक घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ने ससुराल में जानकारी दी। इस दौरान उसका फोन भी बंद हो गया था।

दोस्तों को बुलाकर मौत के घाट उतारा

थानाप्रभारी मुनीन्द्र सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में हरेन्द्र सिंह चौहान (26) फागी, लाला सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह नरूका (24) उनियारा टोंक और गणेश प्रजापत (19) लखनऊ यूपी को गिरफ्तार किया है।

खुलासा हुआ कि दीनदयाल पैदल घर जा रहा था। सांगानेर स्थित पारदीया अस्पताल के सामने एक महिला से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। महिला ने पति हरेन्द्र सिंह को जानकारी दी तो वह दोस्त लाला और गणेश के साथ पहुंचा। उन्होंने दीनदयाल से मारपीट कर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस को देखकर भाग छूटा

रविवार रात करीब साढ़े दस बजे मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में दीनदयाल और उसके दोस्त बैठे थे। गश्ती पुलिस पहुंची तो दीनदयाल खुद की बाइक छोड़कर दोस्तों के साथ भाग छूटा। दीनदयाल को उसके दोस्त रात 11 बजे मालपुरा गेट स्थित कांटे पर छोड़कर चले गए और वहीं उसका शव मिला। उसकी पीठ-गले पर पेचकस घोंपकर हत्या की गई थी। सीसीटीवी में तीन जनों के मारपीट करने के साक्ष्य मिले।

फोटो देखकर शिनाख्त

भाई राजेश 28 जुलाई को मालपुरा गेट थाने पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई। फोटो देखकर पुलिस ने मालपुरा गेट स्थित बस स्टैंड के पास एक शव मिलने की जानकारी दी। पहचान के बाद पुलिस ने जयपुरिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा। हत्या की पुष्टि होने पर भाई की ओर से हत्या का मामला दर्ज कराया।