28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 31 नए मरीज, एक की मौत

कोरोना एक्टिव केस 566
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

HIMANSHU SHARMA

•

Updated: 28 Sep 2022, 1:41 PM IST

Strong decline in corona cases in India

Strong decline in corona cases in India

राजस्थान में बीते 24 घंटे में कोरोना के 31 नए कोरोना मरीज मिले है। वहीं जयपुर में एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। राजधानी जयपुर और राजसमंद में सबसे ज्यादा 9-9 नए केस मिले है। कोटा 7,बीकानेर 2,अलवर, बांसवाड़ा,पाली, उदयपुर में 1-1 संक्रमित मिले हैं।

पिछले 24 घंटों में 104 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। जिसके बाद अब कोरोना एक्टिव केस 566 हो गए हैं। प्रदेश में अब तक कोविड संक्रमण से 9640 लोगों की मौत हो चुकी है।

जयपुर जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 9 नए केस पाए गए हैं। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में मालवीय नगर में सर्वाधिक 2 केस पाए हैं। आदर्श नगर, अम्बाबाड़ी, चौड़ा रास्ता, घाट गेट, जगतपुरा में 1-1 नए संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि 2 केस अज्ञात भी मिले हैं। चिकित्सा विभाग उनकी जानकारी जुटा रही है।

30 सितंबर तक ही लगेगी कोरोना की फ्री बूस्टर डोज

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 15 जुलाई से अगले 75 दिन तक कोविड वैक्सीन की फ्री बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू किया था। 75 दिन का यह अभियान 30 सितंबर को पूरा हो रहा है। यानी 30 सितंबर तक लोग वैक्सीन की तीसरी डोज फ्री में लगवा सकते हैं।

राजस्थान में 18 से 59 वर्ष आयुवर्ग के 4 करोड़ 34 लाख 83 हजार 715 आबादी को प्रिकॉशन डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया हैं। लेकिन विभाग करीब 39 लाख लोगों को ही डोज लगा पाया। वहीं 60 से ज्यादा उम्र व हैल्थ वर्कर्स के लिए तीसरी डोज फ्री थी। इस उम्र के कुल 68 लाख 33 हजार लोगों को तीसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया। लेकिन अभी तक केवल 29.50 लाख को ही तीसरी डोज लग पाई हैं।