
नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक सोमवार को पालिका अध्यक्ष निर्मला देवी गोदारा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विकास को लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए वर्ष 2016-17 के लिए 31 करोड़ 91 लाख का बजट पारित किया गया। इस मौके पर सभी पार्षदों ने प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की शपथ ली।
बैठक में बिजली-पानी सड़कों सहित राज्य सरकार से बजट दिलवाने का मुद्दा छाया रहा। सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को बोर्ड के समक्ष रखा। नगरपालिका अधिशासी अभियंता राकेश मेहंदीरत्ता ने सभी पार्षदों को अपने वार्ड में करवाए जाने वाले कार्यों की सूची बनाकर देने की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला देवी गोदारा ने नगरपालिका में कर्मचारियों की कमी के चलते प्रभावित हो रहे कार्यों के बारे में अवगत करवाया।
वहीं बैठक में कच्ची बस्ती में बिजली, पेयजल, गंदे पानी की निकासी, सड़क और सौन्दर्यकरण के लिए पार्क की व्यवस्था करवाने की बात विधायक ने नगरपालिका अध्यक्ष को कही। इस मुद्दे पर बोलते हुए पार्षद अशोक मीठिया ने कहा कि पिछले सत्र में कार्य करने वाली निजी कम्पनी द्वारा इन वार्डों में 18 करोड़ रुपए लगाए गए थे, इस बजट का सदुपयोग नहीं हुआ। इस राशि से वाटर टैंक अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इसी बजट से वार्ड में सीवरेज पाइपें भी डाली थी। मीठिया ने कम्पनी के बकाया भुगतान रोकने की मांग की। (पसं/नसं )
बिना मीटर नही दें पेयजल कनेक्शन
पेयजल के अधिक कनेक्शन होने के संबंध में विधायक ने कहा कि पानी के नए कनेक्शन बिना मीटर के नहीं दिए जाएं, मीटर होने पर उपयोग के हिसाब से बिल उपभोक्ता को भरना होगा। पार्षद सुखजीत सोखी ने बैठक में अनूपगढ़ में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए खेल स्टेडियम के लिए बजट की मांग की। वार्ड नम्बर 13 की पार्षद अन्तिमा बलाना ने अपने वार्ड में सड़कों के निर्माण की मांग की। पार्षद महक सोनी नागपाल, किशोर ङ्क्षसह, निशा, पेमा राम ने भी विकास कार्य करवाए जाने और खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित लोगों को इस योजना से जोडऩे की मांग की। बैठक में अनूपगढ़ विधायक शिमला बावरी, नेता प्रतिपक्ष सतपाल मुंजाल, नगरपालिका अधिशासी अभियंता राकेश मेहंदीरता, नगरपालिका के मदन मोहन गुप्ता, जेईएन. मनफूल राम के अलावा वार्ड पार्षदों ने भाग लिया।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
