20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में चाकू की नोंक पर बुजुर्ग दंपति से 4 लाख नकदी और चांदी के आभूषण लूटे

घटनास्थल के आस—आस के ​सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मकान को सीज किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

vijay ram

May 23, 2017

news & Photos rajasthan

jaipur crime

राजधानी के वैशाली नगर डी ब्लॉक में मंगलवार शाम को किराये का मकान देखने के बहाने चाकू की नोंक पर बुजुर्ग दंपत्ती से करीब 4 लाख नगद और चांदी के आभूषण लूट लिए गए।


घटना से पूरी कॉलोनी में कोहराम मच गया है। पुलिस मौक़े पर पहुंची। घटनास्थल के आस—आस के ​सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मकान को सीज किया गया है। संवाद सूत्रों के अनुसार, जहां लूट हुई है। वह पीड़ित राजीव गर्ग का मकान है। बदमाश पिछले तीन दिन से रेकी कर रहे थे। आज राजीव जब अॉफिस में थे, तभी उन्हें घर पर लूट की सूचना मिली।


वहीं पुलिस ने फ़ुटेज देखी तो उसमें दो बाइक सवार दिखे हैं। पुलिस ने आरोपियों के स्केच बनाए हैं और तलाश की जा रही है।

पीडितों के अनुसार, बदमाशों ने पहले घर में आते ही पहले पानी माँगा फिर वारदात को अंजाम दिया। मकान फ़ाइनल करने ही आए थे बदमाश फ़ुटेज में दोनों हेलमेट लगाए नज़र आए। अब मकान में पुलिस के आलाधिकारी मौजूद हैं । एक महीने पहले ही ये मकान ख़ाली हुआ था। कैमरे नहीं लगे थे।


वारदात के समय घर में राजीव की दो बेटियाँ और माँ पिता थे। चारों को बांध गए पड़ोसियों ने गेट खोलकर चारों के मुँह पर लगी टेप और रस्सियों को हटाया और राजीव को फ़ोन किया। बदमाशों को वारदात अंजाम देने में लगभग आधा घंटा लगा।

Read: देश में अब 2 साल में ही 3,00,00 किमी के नए हाईवे रूट बनाने की तैयारी, 10 एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट भी

ये भी पढ़ें

image