10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी, सुनसान जगह पर मिली इस हालत में

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 3 Jul 2018, 10:27 AM IST

patrika

crime,rape,minor,arrest,Abuse,ujjain news,medical testing,Paxo Act,

जयपुर। राजधानी जयपुर एक बार फिर से शर्मसार हो गई है। यहां घर के बाहर खेल रही चार साल की बालिका को पड़ोसी युवक अगवा कर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित बालिका को छोडक़र भाग निकला।

सुनसान जगह पर पड़ी मिली लहुलुहान हालत में
घटना के समय बालिका की मां शौच करने गई थी। वह वापस लौटी तो बालिका को गायब पाकर उसे आस-पास तलाश किया तो वह घर से कुछ दूर सुनसान स्थान पर लहुलुहान हालत में पड़ी मिली। इस पर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और बालिका को अस्पताल पहुंचाया। बालिका का जे के लोन अस्पताल में उपचार जारी है।

घर के बाहर खेल रही थी मासूम
पुलिस के अनुसार मालपुरा चौड निवासी चार वर्षीय बालिका रात करीब नौ बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी पवन आया और उसे घर के पास बने चबुतरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसकी मां वहां आ गई। मां ने आरोपित को पकडऩे का प्रयास किया तो वह उसे धक्का मार कर भाग निकला।


कमरे में सो रहा था पिता
घटना के समय बच्ची का पिता अपने कमरें में ही सो रहा था और उसकी मां शौच करने गई हुई थी। वापस लौटी तो बालिका को न पाकर उसे तलाश किया तो घर के पास ही आरोपित उसकी बेटी से दुष्कर्म करता मिला।

मासूम की स्थिति नाजुक
एसीपी बस्सी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि घर के बाहर खेल रही बालिका के साथ नशे में धुत पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोपित की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपित का सुराग नहीं लग पाया है। घटना के समय बच्चे के पिता घर पर ही सो रहे थे और मां शौच को गई थी। बालिका की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उसका उपचार जारी है।