4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Panchang 5 october 2020 : सरकारी कार्य, हो​टलिंग, कोर्ट—कचहरी से संबंधित कामों के लिए सबसे अच्छा मुहुर्त

आज अधिक मास आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया सुबह 10 बजकर 3 मिनट तक रहेगी उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज सोमवार है। आज श्री गणेश पूजा के लिए संकष्टी चतुर्थी व्रत है. आज गणेशजी और श‍िवजी की पूजा करें, जरूरतमंदों को दान करें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 5 Oct 2020, 7:28 AM IST

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang

जयपुर. आज अधिक मास आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया सुबह 10 बजकर 3 मिनट तक रहेगी उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज सोमवार है। आज श्री गणेश पूजा के लिए संकष्टी चतुर्थी व्रत है. आज गणेशजी और श‍िवजी की पूजा करें, जरूरतमंदों को दान करें।

आज का पंचांग
आश्विन कृष्ण तृतीया सोमवार विक्रम संवत 2077।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 20 सफर 17 हिजरी 1442
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिणगोल, शरद ऋतुः ।
तृतीया तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 03 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ
भरणी नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 56 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ।
वज्रयोग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 04 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ,
विष्टि करण पूर्वाह्न 10 बजकर 03 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ।
चंद्रमा रात्रि 09 बजकर 42 मिनट मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के शुभ मुहूर्त :
अभ‍िजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से दोपहर 02 बजकर 54 मिनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 45 म‍िनट से 06 अक्‍टूबर रात 12 बजकर 34 मि‍नट तक।
अमृत काल सुबह 09 बजकर 32 म‍िनट से 11 बजकर 20 म‍िनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 म‍िनट से 09 बजे तक।
यमगंड सुबह 10 बजकर 41 म‍िनट से 12 बजकर 09 म‍िनट तक।
गुल‍िक काल दोपहर 01 बजकर 37 म‍िनट से 03 बजकर 06 म‍िनट तक।

दिशा शूल पूर्व