
जयपुर
आज के समय में चाहे लड़का हो या फिर लड़की पूरी जिंदगी वो जवान दिखने के लिए न जाने कितने ही महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स यूज़ करते है। इसमें कोई दोराय नहीं कि बढ़ती उम्र के साथ चेहरे से चमक भी गायब होने लगती है। ऐसे में जो लोग अपने फिगर के लिए ज्यादा कॉशियस होते हैं उनके लिए यह बात बहुत परेशान करती है। वैसे हम आमतौर पर देखते है कि 30 साल की उम्र तक तो हमारी त्चचा ग्लो मारती है, लेकिन 30 के बाद हमारी त्वचा से चमक गायब होने लगती है।
एक रिसर्च के मुताबिक़ 30 साल की उम्र हमारी त्वचा सॉफ्ट और यंग रहती हैं, मगर 30 का पड़ाव छूते ही हमारी त्वचा पर झुर्रिया साफ़ नज़र आने लगती है, यानी वो पहले जितनी जवान और सॉफ्ट नहीं रहती। लेकिन आपको बता दें, ऐसा तब ही होता हैं जब आप अपनी त्वचा का ढंग से ख़्याल नहीं रख पाते है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आदतों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे जानकर आप 30 के बाद भी अपनी स्किन को यंग और फ्लॉलेस रख पाएंगी।
सबसे पहले आपको रेगुलर एक्सरसाइज शुरू करनी होगी, क्योंकि अगर आपको स्वस्थ त्वचा चाहिए,तो उसके लिए आपको अपनी बॉडी का ज्यादा ख्याल रखना होगा। क्योंकि
आपके शरीर के स्वस्थ रहने पर ही आपकी त्वचा स्वस्थ रह पाएगी। वैसे तो हम बचपन से सुनते आ रहे है कि अगर आपको बेदाग़ त्वचा चाहिए तो हमें ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीना होगा,क्योंकि अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए बेहद जरुरी है हर दिन कम से कम 5 लीटर पानी पीना।
हम सभी अक्सर मोटापे के डर से ऐसा कुछ नहीं खाते जिससे हमारे शरीर में फैट शामिल हो जाएं, लेकिन जैसे हमारे शरीर के लिए नुट्रिएंट्स खाना बेहद जरुरी होता है, वैसे ही
हमारे बॉडी में फैट का होना भी ज़रूरी होता है,ऐसे में आप नट्स और सीड्स जैसी चीज़ खा सकते हैं, ये आपकी बॉडी पर ज़रूरी और प्योर तरह का फैट पहुंचाएगा।
Published on:
22 May 2018 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
