इंटरव्यू कार्यक्रम के अनुसार आवेदक आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग एससी व एसटी के लिए), बेरोजगारी प्रमाण पत्र/शपथ पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र/स्वघोषणा पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ की जरूरत होगी। इसके अलावा नगर निगम ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि तय वक्त पर कोई आवेदक नहीं आएंगे, उनके डेयरी आवेदन को निरस्त माना जाएगा। साथ ही इसके लिए कोई पत्राचार नहीं किया जा सकेगा।