4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Panchang 6 october 2020 : कोर्ट—कचहरी, मरम्मत, खेती आदि के कार्य करने का सबसे अच्छा मुहुर्त

आज अधिक मास आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि रात 12 बजकर 54 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा शाम 5 बजकर 54 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 6 Oct 2020, 5:15 AM IST

6 october 2020 Ka Panchang , Panchang 6 october 2020

6 october 2020 Ka Panchang , Panchang 6 october 2020

जयपुर. आज अधिक मास आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि रात 12 बजकर 54 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा शाम 5 बजकर 54 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। यह कोर्ट—कचहरी, मरम्मत, खेती आदि के कार्य करने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। आज सुबह स्‍नान के बाद गाय को रोटी गुड़ खिलाएं। हनुमान मंदिर जाकर हनुमानचालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।

आज का पंचांग
आश्विन कृष्णा चतुर्थी मंगलवार विक्रम संवत 2077।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 21 सफर 18 हिजरी 1442
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिणगोल, शरद ऋतुः।
चतुर्थी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ
कृतिका नक्षत्र शाम 5 बजकर 54 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।
सिद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 54 मिनट तक उपरांत व्यातिपात योग का आरंभ
बालव करण मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ।
चंद्रमा दिन-रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 02 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 49 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक।
अमृत काल दोपहर 03 बजकर 13 मिनट से 05 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 17 मिनट से शाम 05 बजकर 54 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

दिशा शूल उत्तर