4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Panchang 8 october 2020 : कपड़े, फ़ैशन, पशुपालन से संबंधित कामों के लिए सबसे अच्छा समय

आज अधिक आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी की तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार आज वरियान योग बना हुआ है। आज रात्रि 10 बजकर 50 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 8 Oct 2020, 7:18 AM IST

8 october 2020 Ka Panchang Panchang 8 october 2020

8 october 2020 Ka Panchang Panchang 8 october 2020

जयपुर. आज अधिक आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी की तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार आज वरियान योग बना हुआ है। आज रात्रि 10 बजकर 50 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र है। कपड़े, फ़ैशन, पशुपालन से संबंधित कामों के लिए यह सबसे अच्छा समय माना जाता है। आज भगवान विष्णु की पूजा करें। केसर या हल्दी का तिलक लगाएं और जरूरतमंदों को दान दें।

आज का पंचांग
आश्विन कृष्ण षष्ठी बृहस्पतिवार विक्रम संवत 2077।
षष्ठी तिथि सायं 04 बजकर 37 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 23 सफर 20 हिजरी 1442।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिणगोल, शरद ऋतुः।
मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 50 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ।
वरियान योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 42 मिनट तक उपरांत परिघ योग का आरंभ
वणिज करण सायं 04 बजकर 37 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।
चंद्रमा प्रातः 09 बजकर 47 मिनट तक वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से 06 बजकर 11 मिनट तक।
अमृत काल दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से 02 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
रवि योग सुबह 06 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 50 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।
सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दिशा शूल दक्षिण दिशा