4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Rashifal 8th October 2020 : मकर राशिवालों को धन लाभ, कुंभ वालों के कारोबार में तरक्की, जानिए आपके लिए क्या लेकर आए बृहस्पति देव

8 अक्टूबर को अशुभ योग बन रहा है जिसके कारण 12 से 8 राशिवालों को मानसिक तनाव हो सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के मुताबिक परेशानी के बाद भी इन राशिवालों को लाभ के योग भी बन रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 8 Oct 2020, 6:58 AM IST

8 October 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 8th October 2020

8 October 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 8th October 2020

जयपुर. 8 अक्टूबर को अशुभ योग बन रहा है जिसके कारण 12 से 8 राशिवालों को मानसिक तनाव हो सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के मुताबिक परेशानी के बाद भी इन राशिवालों को लाभ के योग भी बन रहे हैं।

मेष— कारोबार में आज फायदा होगा. ऑफिस में आज अच्छा समय बीतेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से विवाद हो सकते हैं। आज सूर्य को अर्घ्य दें।

वृषभ— धन लाभ की संभावना है। व्यापार—व्यवसाय में आज आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। नौकरी में अचानक कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। प्रेम संबंधों से सुख मिलेगा। जीवनसाथी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन— कारोबार में कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है। नौकरी में सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का रवैया परेशान कर सकता है। प्रेम संबंध आज में सावधानी रखें। भगवान श्रीगणेश की पूजा करें।

कर्क— कारोबार में आज किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरी में सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। प्रेमी—प्रेमिका से विवाद समाप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है. आप आज हनुमानजी की पूजा करें।

सिंह— बिजनेस को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। हनुमानजी की पूजा करें।

कन्या— व्यापार—व्यवसाय से आपका आज खासा फायदा होगा। पैसा निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का रवैया आपको खुशी पहुंचा सकती है। लक्ष्मीजी की पूजा करें।

तुला— कारोबार में कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से खुशी मिलेगी। शिवपूजन से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक— कारोबार में घर के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है। नौकरी में सहकर्मियों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी पर खर्च ज्यादा हो सकता है। आज लक्ष्मीजी की पूजा करें।

धनुु— आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति को लेकर नई योजना बन सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है. जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। जरूरतमंदों को दान करें।

मकर— धन लाभ के योग हैं। आज आपको कारोबारी लाभ मिलेगा। नौकरी के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ कोई शिकायत हो सकती है। परिवार में किसी को हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

कुंभ— बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं। नौकरी में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जरूरतमंदों को दान करें।

मीन— कारोबार में फायदा होगा हालांकि विरोधियों का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी में बिना मांगे किसी को सलाह न दें। जीवनसाथी या प्रेमी—प्रेमिका के साथ भविष्य को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। लक्ष्मीपूजन श्रेष्ठ फल देगा।