17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले मां को बनाया शिकार, फिर बेटी से की खिलवाड की कोशिश, फिर किया पीडिता ने ऐसा काम

खो नागोरियान थाना क्षेत्र का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 29 Mar 2018, 9:54 PM IST

jaipur

शैलेन्द्र शर्मा / जयपुर। खो नागोरियान थाना इलाके में एक महिला से बलात्कार कर अश्लील फोटो के जरिए ब्लेकमैलिंग करने और पीडि़ता की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश का मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।


पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने पालड़ी मीणा निवासी जसंवत उर्फ बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया कि करीब छह महीने पहले जब वह घर में अकेली थी। इस दौरान मौका पाकर आरोपी जसंवत उर्फ बंटी घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने पीडि़ता की अश्लील तस्वीरें भी ले ली। आरोप है कि बाद में इन तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी जसंवत अकेला देखकर अकसर पीडि़ता के घर में घुस आता और पीडिता से बलात्कार करता। यह सिलसिला लगातार पिछले छह माह से चलता आ रहा था। इधर बदनामी के डर से पीडि़ता ने यह बात किसी को नहीं बताई।

बदनामी के डर से पीडि़ता ने यह बात किसी को नहीं बताई। जिसके चलते आरोपी जसवंत के हौंसले बुलंद हो गए और उसने एक दिन पीडि़ता की बेटी को भी अकेला पाकर उसके छेड़छाड़ कर दी। इससे घबराकर पीडिता की बेटी ने अपनी मां को सारी घटना की जानकारी दी। तो पीडिता के पैरों तले जमीं खिसक गई। वह घबराती हुई थाने पहुंची और इस घटना के साथ साथ अपनी आप बीती भी पुलिस को सुनाई। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

पिछले एक माह में देहशोषण का यह तीसरा मामला है। हालांकि पुलिस ने इससे पहले दर्ज हुए दोनों मामलों में आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने यह मामला भी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने आरोपित की तलाश में जगह—जगह छापेमारी की, लेकिन अभी उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।