27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी की बाइक लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

शास्त्री नगर थाना इलाके में बाइक चुराने के लिए घूम रहे एक युवक को यातायात पुलिस ने पकड़ लिया।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Tiwari

•

Nov 24, 2019

चोरी की बाइक लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइक लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

शास्त्री नगर थाना इलाके में बाइक चुराने के लिए घूम रहे एक युवक को यातायात पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शातिर वाहन चोर है और बाइक चुराने का काम करता है। यातायात पुलिस ने शास्त्री नगर थाना पुलिस को बुलवाकर चोर को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक एएसआई सतीश कुमार, कांस्टेबल राजेन्द्र, महेश कुमार की पावर हाउस चौराहे पर ड्यूटी लगी है। रविवार को ड्यूटी के दौरान एक युवक चाबी से बाइक का ताला खोलने का प्रयास कर रहा था। तीनों को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी तो उन्होंने उसे रोककर पूछताछ की तो वह भागने लगा। इस पर तीनों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलने की कोशिश कर रहा था। वह अपने मकसद में कामयाब हो पाता, इससे पहले उसे पकड़ लिया गया। पुलिसकर्मियों ने शास्त्री नगर चेतक को उसे सुपुर्द कर दिया। डीसीपी (ट्रैफिक) राहुल प्रकाश ने तीनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है और इसके लिए उन्हें रिवार्ड भी दिया जाएगा।