
Aaj Ka Ank Jyotish 28 March 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 28 March 2021
जयपुर. अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है. न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 मार्च हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। किसी का जन्म 17—10—1969 को हुआ तो उनके सभी अंकों के योग यानि 1+7+1+0+1+9+6+9=34=7 होगा. अर्थात उनका भाग्यांक 7 होगा।
आज 28 मार्च 2021 है यानि आज का संयुक्त अंक 28 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि यह एकल अंक 01 के समान परिणाम प्रदान करेगा। आज का भाग्यांक 09 है। आज मूलांक 01, 2, 03 व 09 के लिए बेहद शुभ दिन है। मूलांक 01 और 03 वाले राजनीति से संबंधित लोग आज कोई पद प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकते हैं।
मूलांक 1— करियर के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा है। कोई नया जाब भी मिल सकता है. ऑफिस में काम के प्रति ईमानदार बने रहें। लवमेट या लाइफ पार्टनर से आपको खुशी प्राप्त होगी।
शुभ अंक 4
शुभ रंग - आरेंज
मूलांक 2
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। लवमेट से मुलाकात का अवसर आएगा। लाइफ पार्टनर से कोई तोहफा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।
शुभ अंक 1
शुभ रंग— रेड
मूलांक 3—
प्राइवेट नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है। आज लवमेट के साथ मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। आज लवपार्टनर या लाइफ पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
शुभ अंक 2
शुभ रंग गोल्डन
मूलांक 4— करियर में अपने कार्य पर फोकस रखें। परिवार के लिए दिन अच्छा है पर संतान के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। दांपत्य या प्रेम जीवन सामान्य बना रहेगा।
शुभ अंक— 6
शुभ रंग— हरा
मूलांक 5—
करियर में आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। बिजनेस या ऑफिस में पूरी तरह अनुकूल माहौल रहेगा। परिवार के कारण कुछ तनाव महसूस करेंगें। प्रेम या दांपत्य जीवन में आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
शुभ अंक — 5
शुभ रंग— लाइट ब्लू
मूलांक 6—
आज काम में खूब मन लगेगा। प्राइवेट नौकरी करनेवालों पर अतिरिक्त काम का दबाव रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता का अभाव रहेगा। लवमेट से लगाव वृद्धि का योग है।
शुभ अंक— 7
शुभ रंग— नीला
मूलांक 7- आज बिजनेस या नौकरी में परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल हो सकती हैं। लव पार्टनर से आज सतर्क रहें। लाइफ पार्टनर से पूरा सपोर्ट मिलेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग— हरा
मूलांक 8 —
आज व्यर्थ के कामों में पैसा खर्च हो सकता है पर करियर के लिए दिन अच्छा है। आज लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर की नौकरी या बिजनेस में तरक्की की कोशिश भी सफल हो सकती है।
शुभ अंक 8
शुभ रंग लाल
मूलांक 9— आज परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस या नौकरी में आर्थिक फैसले आपके हक में हांगे। लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक 9
शुभ रंग— केसरिया
Updated on:
28 Mar 2021 08:24 am
Published on:
28 Mar 2021 08:24 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
