इन जिलों में भारी बरसात अलर्ट
मौसम विभाग ने आज अलवर, बारां, बूंदी, दौसा, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं भरतपुर, धौलपुर में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग की सलाह है कि इस दौरान इलेक्ट्रानिक उपकरण के प्लग निकाल दें और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।