2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आप, केंद्रीय नेताओं के दौरे बढ़े

आप के केंद्रीय नेता प्रदेश में हुए सक्रिय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 20 Mar 2018, 4:28 PM IST

arvind  kejriwal

arvind kejriwal


जयपुर।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने पार्टी ने इस साल के अंत में प्रदेश में होने वाले विधानसभा की तैयारियों को लेकर कवायद तेज कर दी है। पार्टी ने पहले से ही राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है। इसी के मद्देनजर अब पार्टी के केंद्रीय नेताओं के प्रदेश दौरे भी बढ़ गए हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक बाजपेयी ने जहां अपनी हाइटेक टेक्नीकल टीम के साथ जयपुर में डेरा डाल रखा है, वहीं हाल में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के दौरे से इस बात को बल मिला। पार्टी सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में पार्टी के और कई केंद्रीय नेता प्रदेश दौरे पर आने वाले हैं। इससे पहले रविवार को जयपुर आए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा था। जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि पार्टी राजस्थान में पूरे जोर - शोर से चुनाव मैदान में उतरेगी, दिल्ली में जो काम हुए हैं, राजस्थान में भी वो काम करेंगे।


ये बोले सत्येंद्र जैन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल का पहला धर्म दिल्ली के लोगो की सेवा करना है। उन्हें कानूनी जंजाल में फंसा कर काम न करने देने की साजिश हो रही है। फिलहाल उन पर करीबन 24 मामले दर्ज करवाए गए हैं। महीने में आधे से ज़्यादा दिन उनको अदालत में देने होते है। यह उनको देखना है कि वे अपना समय अदालतों में चक्कर लगाते रहे या मामलों को समाप्त कर दिल्ली की जनता के लिए समय दें। जैन ने कहा कि हमारे दुश्मन हमारे काम है जो विरोधियों को चुभ रहे है। आज दिल्ली में पिछले 3 वर्ष में 7000 हजार क्लास रूम बनाए हैं जो देश के 29 राज्यों की सरकारों ने किसी ने भी नही बनाए हैं, इसके लिए दिल्ली सरकार को परेशान किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़