अधिवेशन अलवर के राज ऋषि अभय समाज रंग मंच पर आयोजित हो रहा है। बताया जाता है कि अधिवेशन में गोपाल राय मुख्य वक्ता के तौर पर कार्यकर्ताओं को एकजुटता और पार्टी के लिए जी जान से काम करने का संकल्प दिलाएंगे। साथ ही दिल्ली की आप आदमी पार्टी की सरकार की ओर से कराए गए लोकहित के कामों और प्रदेश की भाजपा सरकार के जनविरोधी कामों को जनता के बीच लेकर जाने आह्वान करेंगे। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी दीपक बाजपेयी सोशल मीडिया, आईटी से जुड़े मामलों को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी देंगे। इससे पहले देर रात प्रदेश भर से आप कार्यकर्ताओं का अलवर पहुंचना शुरू हो गया था।