एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर में एक रिश्वतखोर कर्मचारी को फिर रंगे हाथों धर लिया। यहां फागी के खिजूरियान में एक पटवारी ने जमीन के सीमाज्ञान को लेकर परिवादी से रिश्वत मांगी। परिवादी ने 1 हजार दिए भी, लेकिन इससे उसका पेट कहां भरता, वह 9 हजार मांगने लगा।