2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवा चौथ पर छूटा साथ, नाहरगढ़ पहाड़ी से बाइक फिसली, पत्नी की मौत

ब्रह्मपुरी पुलिस ने बताया कि़ कालवाड़ रोड, करधनी के रहने वाले गजानंद शर्मा पत्नी सुप्यार (32) के साथ बाइक से नाहरगढ़ पहाड़ी पर घूमने आए थे। लौटते समय ये हादसा हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajeev sharma

•

Updated: 20 Oct 2016, 8:29 AM IST

जयपुर. करवा चौथ पर नाहरगढ़ पहाड़ी पर घूमने गए दम्पती की लौटते समय बाइक फिसल गई और खाई में जा गिरी। पुलिस ने दोनों को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति का उपचार चल रहा है।

ब्रह्मपुरी पुलिस ने बताया कि़ कालवाड़ रोड, करधनी के रहने वाले गजानंद शर्मा पत्नी सुप्यार (32) के साथ बाइक से नाहरगढ़ पहाड़ी पर घूमने आए थे। लौटते समय ये हादसा हुआ।

पुलिस का अनुमान है कि जहां से गाड़ी फिसली है वहां पर मोड़ है। तेज़ गति की वजह से गाड़ी मुड़ नहीं पाई होगी। दुर्घटना थाना उत्तर के अनुसार घटना दोपहर 2 बजे की है। सड़क से करीब 20 फ़ीट नीचे जाने की वजह से किसी को हादसे की जानकारी ही नहीं मिल सकी।

ब्रांडेड हेलमेट ने बचाई जान

पुलिस का कहना कि गजानंद ने सड़क पर आकर राहगीरों को हादसे की जानकारी दी। गजानंद ने ब्रांडेड हेलमेट लगा रखा था, जबकि सुप्यार ने लोकल हेलमेट पहन रखा था। सुप्यार के सिर पर चोट का निशान है। दंपती के दो बच्चे हैं।