12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों को डांटती थी मां, दादी को पसंद नहीं आया तो बहू को पिला दिया तेजाब

www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 13, 2018

Woman Haresment

जयपर। जयपुर में बच्चों को डांटना दादी को इतना नागवार गुजरा की दादी ने बच्चों की मां को पीटा और उसे जबरन तेजाब पिला दिया। मामला बढ़ा तो घायल पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराना पडा। जहां पीडि़ता ने पर्चा बयान के आधार पर अपनी सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाचं शुरु कर दी है। मामले की जांच झोटवाड़ा पुलिस कर रही है।

बच्चों को डांटने से नाराज थी सास
पर्चा बयान लेने एसएमएस अस्पताल पहुंचे एसआई खम्मा राम ने बताया कि संजय कॉलोनी झोटवाड़ा निवासी बबली के साथ मारपीट हुई है। बबली ने पर्चा बयान में बताया कि सास उससे नाराज थी क्योंकि वह अपने बच्चों को डांटती थी। इस कारण कई बार सास से अनबन भी होती रहती थी।

सास-ननद ने जबरन पिलाया तेजाब
शुक्रवार को भी यही हुआ, बबली ने अपने तीन बच्चों को पढाई लिखाई के लिए डांटा तो उसके बाद बवाल हो गया। सास और ननद दोनों ने बबली को पीटा और उसे जबरन तेजाब पिला दिया। एसआई खम्माराम ने बताया कि बबली का फिलहाल एसएमएएस अस्पताल में इलाज जारी है। सास और ननद से आज पूछताछ होनी है।

इधर... रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात पुरुष का शव
हनुमानगढ़। नोहर राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान व रेलवे लाइन के बीच एक अज्ञात पुरुष का शव मिला। मृतक की आयु करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। शव के पास शराब व किटनाशक की बोतल भी मिली है।