
young man jump from hotel roof, died
कोटा. दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक पांच मंजिला होटल की छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने तीन लाख रुपए व सोने की चेन चुराने के लिए युवक की हत्या करने का संदेह जताया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दादाबाड़ी थानाधिकारी छुट्टनलाल मीणा ने बताया कि दादाबाड़ी शास्त्री नगर स्थित मित्तल होटल में गुरुवार रात को बारां जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव समरानिया निवासी अभिषेक उर्फ लोकेश अग्रवाल (22) ठहरा था।
जिसे शुक्रवार सुबह होटल की पांच मंजिला छत से गिरने पर भारत विकास परिषद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में परिजनों ने तीन लाख रुपए व सोने की चेन चुराने के लिए युवक की हत्या की शंका जताई। इस पर पुलिस ने अज्ञात जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
आत्महत्या का लग रहा मामला
थानाधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे, होटल के कर्मचारियों व पड़ौसियों से पूछताछ की है। सीसीटीवी में अभिषेक देर रात में होटल की छत पर जाते नजर आ रहा है। इसके बाद वह सुबह एक बार फिर होटल की छत पर गया था।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी जांच की जा रही है। युवक के तीन मोबाइल, तीन अंगुठियां व दो पर्स मौके से मिल गए हैं। तीन लाख रुपए व सोने की चेन चुराने का मामला नहीं लग रहा है। घटना के बाद एएसपी सिटी राजेश मील मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली।
Published on:
13 Oct 2018, 10:00 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.