
कोटा. बोरखेड़ा क्षेत्र के देवली अरब रोड स्थित सालासर गोकुल धाम में मल्टीस्टोरी फ्लेट में शुक्रवार को सुबह भीषण आग लग गई। आग से फ्लेट में रखा सारा घरेलु सामान जलकर राख हो गया। प्रथम दृष्टयता शोर्ट सर्किट से आग लगने का कारण माना जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मकान मालिक अमित कौशिक बाहर गए थे। सुबह ७.३० बजे उनकी पत्नी बच्चे को छोडऩे के लिए स्कूल गई हुई थी। पीछे से मकान में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोसी को पता चलने पर मकान का लॉक तोड़ा। उसके बाद वहां मौजूद उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का प्रेशर नहीं होने के कारण आग नहीं बुझ पाई।
आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर करीब आधे घंटे बाद दमकलें पहुंची, लेकिन फ्लेट सातवीं मंजिला पर होने पर दो दमकलें काम नहीं आई। बाद में मल्टीस्टोरी में मौजूद उपकरणों से ही अग्निशमन कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा रहा।
– दीपक से लगी आग!
कौशिक की पत्नी जब स्कूल से वापस घर आई तो उन्होंने बताया कि वे घर पर बने मंदिर में दीपक जलाकर गई थी। उसी कारण से आग लगी होगी, लेकिन अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि मल्टीस्टोरी में तार की फिडिंग सही नहीं होने के कारण नीचे लटके हुए थे। इस कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
– आग से सबकुछ खाक
आग से मकान में रखा सारा सामान खाक हो गया। आग से मकान में रखे बेड-बिस्तर, फ्र ीज, इलेक्ट्रोनिक सामान व अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
– मूकदर्शक बने
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मल्टीस्टोरी के सातवीं मंजिल पर बने फ्लेट में आग लगी थी। उस समय दमकलें पहुंची, लेकिन उनके पाइप वहां तक नहीं जा सके। इस कारण मूकदर्शक बनी रही। बाद में मल्टीस्टोरी में मौजूद पानी के संसाधनों से ही आग पर काबू पाया जा सका।
– नहीं तो हो सकता हताहत
अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। मल्टीस्टोरी के सातवीं मंजिला के मकान में सिलेण्डर रखा हुआ था। आग वहां तक नहीं पहुंची। उसे तुरंत हटा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मल्टीस्टोरी में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन भी नहीं थे। पर्याप्त संसाधन के लिए मल्टीस्टोरी ठेकेदार व सोसायटी को इसके लिए पत्र लिखेंगे।