8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इनामी आरोपियों पर कसेगा शिकंजा, एंटी गैंगस्टर टीम व एसओजी जुटी

गैंगस्टर्स के खिलाफ अभियान शुरू किया तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि गत वर्षों में हुई आपराधिक घटनाओं से जुड़े कई कुख्यात गिरफ्तारी से बचे हुए हैं। पपला गैंग हो या राजू ठेहट हत्याकांड।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 31 Dec 2023, 11:36 AM IST

reward_accused_in_rajasthan.jpg

गैंगस्टर्स के खिलाफ अभियान शुरू किया तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि गत वर्षों में हुई आपराधिक घटनाओं से जुड़े कई कुख्यात गिरफ्तारी से बचे हुए हैं। पपला गैंग हो या राजू ठेहट हत्याकांड। कई आरोपी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। यहां तक की पेपर लीक का सरगना सुरेश ढाका भी अभी जेल की सलाखों के पीछे नहीं पहुंचा। ऐसे कई कुख्यात की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने सूची तैयारी की है। इसमें पचास हजार से दो लाख रुपए के इनामी आरोपी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Cabinet Expansion : भजनलाल के 'सारथी', देखिए, किसे क्या मिला ? देखें वीडियो

ढाका की प्रदेश की सभी एजेंसियों को तलाश
प्रदेश में पेपर लीक के बड़े मामलों में सुरेश ढाका संलिप्त था। पेपर लीक के लिए कुख्यात ढाका के कारण ही कई प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द हुईं। कांग्रेस राज में ही उसके खिलाफ तत्कालीन एडीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा ने 2 फरवरी को एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। हालांकि अभी तक वह पकड़ा नहीं गया। इसकी तलाश एंटी गैंगस्टर के साथ एसओजी व उदयपुर पुलिस भी कर रही है। उसके विदेश भागने की भी आशंका जताई जा रही है।

गोगामेड़ी की हत्या के लिए पहुंचाए थे हथियार
इनामी अपराधियों में कोटा का महेन्द्र भी शामिल है। महेंद्र पर पुलिस महानिदेशक ने दो लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। महेन्द्र ने गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों को हथियार पहुंचाए थे। उसके पकड़े जाने पर प्रदेश में हथियार तस्करों के नेटवर्क का खुलासा होगा। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने इसे टारगेट पर ले रखा है। गोगामेड़ी हत्याकांड में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद उसकी भूमिका सामने आई थी।

तीन गुर्गों की तलाश
गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद पुलिस एक ही गैंग के तीन गुर्गों को तलाश रही है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण रोहित गोदारा है। बीकानेर जिला निवासी रोहित विदेश में बैठा है, जो लॉरेंस के लिए काम करता है। इस पर एक लाख रुपए का इनाम है। इसके लिए प्रदेश में काम करने वाला विरेंद्र भी एक लाख रुपए का इनामी है। विरेंद्र पर इनाम एडीजी दिनेश एमएन ने मई 2023 में घोषित किया था। इसी गैंग का एक और आरोपी अमरजीत बिश्नोई पर भी पचास हजार का इनाम है।

कुमावत पर पचास हजार रुपए का इनाम
सीकर के राजू ठेहट हत्याकांड में अभी कई आरोपी फरार हैं। इन्हीं में से एक आरोपी है ईश्वर कुमावत। यह राजू ठेहट के साथ जयपुर के हिम्मत सिंह हत्याकांड में भी आरोपी है। इसकी गिरफ्तारी से कई नाम सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार: जयपुर से सीएम, दो उपमुख्यमंत्री और एक कैबिनेट मंत्री, जानिए पिछली सरकार में कैसा था जयपुर का प्रभाव

पपला कांड का आरोपी फरार
अलवर के बहरोड़ थाने में फायरिंग कर पपला गुर्जर को फरार कराने के मामले में पुलिस राजवीर को तलाश रही है। राजवीर पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित है।

इन आरोपियों पर भी इनाम
-गोपालदान चारण निवासी मालासी लाडनूं इनाम पचास हजार
-लिखमाराम निवासी मालासी इनाम पचास हजार
-कमल डेलू निवासी नोखा इनाम एक लाख
-श्रवण सीवर निवासी कोलायत इनाम एक लाख
-हनुमानराम निवासी कापरड़ा जोधपुर इनाम एक लाख
-सुमित बिश्नोई निवासी जोधपुर इनाम एक लाख
-विशनाराम निवासी सुंडानगर लोहावट इनाम एक लाख
-सुभाष बराल निवासी रानोली इनाम पचास हजार