Jaipur Airport News: जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोना तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। शारजाह से जयपुर आए एक यात्री से 3 किलो 500 ग्राम सोना बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि ये तस्कर सुबह 5 बजे की फ्लाइट से जयपुर उतरा था। तस्कर शेखावाटी का रहने वाला है और एयरपोर्ट के बाहर ही उसे सप्लाई करना था। आरोपी गोल्ड तस्कर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।