9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल के बाद LPG के बढ़े दाम,अब इतने रुपए तक महंगा हुआ गैस सिलेंडर: जानें कहां कितना बड़ा

पेट्रोल-डीजल के बाद LPG के बढ़े दाम, अब इतने रुपए तक महंगा हुआ गैस सिलेंडर
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Jun 02, 2018

lpg

जयपुर
लगाातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जिंदगी जीना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की किमतों में दिनों—दिन बढोतरी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के इतिहास में पहली बार कच्चे तेल की कीमतों ने 80 रूपए का आंकडा पार किया। पेट्रोल,डीजल की कीमतों में बढोतरी के साथ ही अब अचानक से गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए है। सिलेंडर के दाम बढ़ने से आमजन की जेब ढीली हो गई है।

पहले से ही महगांई की मार झेल रही जनता को LPG सिलेंडर ने भी झटका दे दिया है। प्रदेश के लोगों को LPG सिलेंडर पर ज्यादा खर्च करना होगा। सब्सिडी के अलावा कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए है। सब्सिडी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं को फौरीतौर पर सिलेंडर खरीदते वक्त जेब ढीली करनी पड़ेगी। कमर्शियल सिलेंडर में एक बार फिर महंगाई की आग लग गई है। शुक्रवार को सब्सिडी वाले सिलेंडर पर 2.34 रूपए की बढ़ोेतरी और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर पर 48 रूपए की इजाफा हुआ है। नई दरें एक जून से प्रभावी हो गई है।

रसोई गैस निर्माता कंपनियों ने दोनों ही तरह के सिलेंडरों के दाम तय किए है। एएनआई के ट्वीट के मुताबिक देशभर में ये नई कीमतें एक जून से लागू हो गई हैं,1 जून से सब्स‍िडी वाले सिलेंडर दिल्ली में 493.55, कोलकाता में 496.65, मुंबई 491.31 और चेन्नई में 481.84 रुपये में उपलब्ध होंगे। बिना सब्सिडी वाले गैस सिलिंडरों की कीमत पर नजर डालें तो जयपुर में 687 रूपए,दिल्ली में इसकी कीमतें 698.50 रुपये, कोलकाता में 723.50 रुपये, मुंबई में 671.50 रुपये और चेन्नई में 712.50 रुपये हो गई हैं। इसके अलावा होटल और रेस्तराओं को भी सिलिंडर खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। अब उन्हें 77 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ेंगे। कमर्शियल सिलेंडर में 76.50 रुपए की बढोतरी के साथ जयपुर में 1251 रूपए का हो गया है।

इसी प्रकार व्यावसायिक श्रेणी के 19 किलो के सिलेण्डर की कीमत 76.50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 1251 रुपए हो गई है। पहले यह सिलेण्डर 1174.50 रुपए में मिल रहा था। घरेलू सिलेण्डर पर अब सब्सिडी 191.14 रुपए मिलेगी। पहले यह 145.48 रुपए मिल रही थी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग